August 2025- जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र : शिवायु फाउंडेशन के सदस्यों ने सुंदरपुर पुल के नजदीक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। साथ ही बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। फाउंडेशन के संस्थापक अजय शर्मा ने कहा कि असली सेवा मानव सेवा को माना जाता है। यह सेवा तन, मन, धन के साथ ही विचारों से भी हो सकती है। जैसे विचार व्यक्ति के अंदर जन्म लेते हैं वैसे ही भाव होते चले जाते हैं। जैसे भाव होते हैं वह वैसे ही कर्म करता है। मानव सेवा करना भी भक्ति का एक मार्ग है। इस दौरान श्रुति शर्मा, निशा मालिक, आदित्य अग्रवाल, अनुराग, निशा देवी और धर्मपाल मौजूद रहे।

शिवायु फाउंडेशन के सदस्य जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसने पहुंचे।